हिमाचल: 10 अक्टूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली…

हिमाचल: प्रदेश के सोलन में 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है। यहां वे ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में जनसभा करेंगी। इस रैली के जरिए प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगी। जानकारी के अनुसार प्रियंका 10 अक्तूबर को हिमाचल आएंगी और सोलन जिले से चुनावी शंखनाद करेंगी। प्रियंका वाड्रा की रैली को लेकर कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं ने सोमवार को एक वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में प्रियंका गांधी की रैली को सोलन में करवाने पर चर्चा हुई। बैठक में ये भी तय किया गया कि चारों संसदीय सीटों पर प्रियंका की रैली करवाई जाएगी और इसका आगाज सोलन से किया जाएगा। उसके बाद अन्य स्थानों पर जनसभाएं करवाई जाएंगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed