चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

शिमला: छराबड़ा के पास चलती कार पर पलटा सेब से लदा ट्रक, 3 लोगों की मौत, एक घायल

शिमला: शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शिमला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। जानकारी के अनुसार छराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक HP-64 5688 सुबह करीब साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर कार HP-08A 2742 के ऊपर पलट गया। गाड़ी में 4 लोग सवार थेजिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया। एक घायल को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया हैतीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे

शिमला पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सेब से लदा यह ट्रक शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हादसे का शिकार हुआ है। घटना में कार पूरी तरह से पिचक गई है। ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैपुलिस हादसे की जाँच कर रही है। 

 

 

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed