मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10 अक्तूबर को आएंगी ऊना

ऊना:केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 10 अक्तूबर को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगी। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत बसाल में आयोजित होने वाले महिला संगम कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed