हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: “AAP” ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

हिमाचल: आम आदमी पार्टी(आप) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक की ओर से जारी सूची में डॉ. राजन सुशांत को फतेहपुर विधानसभा ऊमाकांत डोगरा को नगरोटा, सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति और मनीष ठाकुर को पांवटा साहिब सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने वाली पहली पार्टी बन गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed