आनंद शर्मा बोले- 51 साल पार्टी के लिए समर्पित, हिमाचल में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

इस्‍तीफा क्‍यों दिया – आनंद शर्मा बोले यह पार्टी के अंदर की बात

शिमला: हिमाचल कांग्रेस संचालन समिति के पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा आज शिमला पहुंचे। शिमला के होटल पीटरहॉफ में आनंद शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस संचालन समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बावजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा प्रदेश में सभी प्रत्याशियों के लिए विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। यह बात आनंद शर्मा ने बुधवार को शिमला पहुंचने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की बात उनके और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच की है। उन्होंने नाराजगी की बात पार्टी के प्लेटफॉर्म पर रखी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में कम-बैक करेगी। आनंद शर्मा ने कहा कि 51 साल उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित किए हैं। अब जीवन के सायंकाल में आकर कांग्रेस को छोड़ने का सोच भी नहीं सकते।

आनंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट केवल स्वच्छ छवि और जनता में पकड़ रखने वाले नेताओं को ही मिलना चाहिए। टिकट आवंटन का आधार किसी नेता से अच्छे संबंध नहीं होना चाहिए। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में कम-बेक करेगी। इसके लिए अनुभव और युवा पीढ़ी के जोश का साथ चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक संतुलित मिश्रण हमेशा विजय की ओर ले जाता है। कांग्रेस को हिमाचल और पूरे देश में पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक सोच और सामूहिक निर्णय की जरूरत है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed