शिमला: बेमलोई के पास लैंड स्लाइड से 6 गाड़ियां मलबे में दबी

शिमला: राजधानी शिमला में लगातार बारिश से जगह- जगह भूस्खलन और पहाड़ी दरकने के मामले बढ़ रहे हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से शिमला में छ: गाड़ियां दब गईं जिस कारण शहर में वाहनों की आवाजाही रुक गई। यह गाड़ियां बेमलोई के पास सड़क पर लैंडस्लाइड आने के कारण मलबे में दब गई। यह गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी की थी। एक पेड़ के गिरने का भी समाचार है। सुबह करीब 10:00 बजे तक सड़क से मलबे को हटाया जा सका। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। छराबड़ा के पास रात को एक ट्रक व पिकअप पलटने से वाहनों की आवाजाही बंद रही। इससे शिमला से लेकर छराबड़ा-कुफरी तक ट्रैफिक जाम हो गया।  सेब की गाड़ियां और बसें सुबह तक हाईवे में फसी रहीं जिस कारण सैकड़ों स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed