मुख्यमंत्री बोले-पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के बारे में राज्य सरकार केंद्रीय नेतृत्व को करवाएगी अवगत

मुख्यमंत्री से नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रतिनिमंडल ने भेंट की

कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन पर बैठने का लिया फैसला

शिमला: नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की तथा उन्हें एनपीएस कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की कर्मचारियों की मांग के बारे में राज्य सरकार केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाएगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा और एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर लौटे कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि वार्ता बेनतीजा रही है। कर्मचारियों ने चौड़ा मैदान में क्रमिक अनशन पर बैठने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी अनशन जारी रहेगा

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed