पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण के चुनाव में लगभग 81 प्रशित मतदान

रामपुर बुशहर : बिमला शर्मा ने 472 मतों से सीमा मांटा को हराया

रामपुर बुशहर: रामपुर में शुक्रवार को जिला परिषद वार्ड नं 2 झाकड़ी के परिणाम घोषित किए गए। रामपुर में शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू की गई। दोपहर 1 बजे तक सभी 6 राउंड के नतीजे घोषित कर दिए गए, लेकिन एक राउंड को छोड़ कर बाकी सभी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बिमला शर्मा को लगातार बढ़त मिलती गई और भाजपा इसे तोड़ने में नाकाम साबित हुई। जिला परिषद झाकड़ी वार्ड में 10 अगस्त को कुल 7679 लोगों ने मतदान किया। जिसमें से शुक्रवार को आये नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी बिमला शर्मा को 3570 मत, सीमा मांटा भाजपा प्रत्याशी को 3098 मत, CPIM से रुचिका वजीर को 909 मत, नोटा को 60 व 82 मत रदद् किये गए। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed