हिमाचल : 3 मई तक जारी रहेगा कर्फ्यू-लॉकडाउन, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

आरडी धीमान बनें नये मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

हिमाचल: प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग आरडी धीमान को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। वहीं अब रामसुभग सिंह को प्रदेश सरकार में प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) होंगे।

आईएएस अफसर निशा सिंह और संजय गुप्ता को भी प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। निशा सिंह के पास प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले दिए गए, जबकि संजय गुप्ता के पास जन शिकायत निवारण विभाग रहेगा। कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रदेश सरकार ने 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त कर दिया है। इनकी नियुक्ति ओएसडी नई दिल्ली के तौर पर हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed