हिमाचल: पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम कांग्रेस में शामिल

हिमाचल: पूर्व वन मंत्री व हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खिमी राम शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। खीमी राम शर्मा ने दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता ली। खीमी राम काफी लंबे समय से भाजपा से दूरियां बनाये हुए थे। कहा जा रहा है कि भाजपा की अनदेखी से नाराज चल रहे खीमी राम शर्मा अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

खीमी राम शर्मा ने पहला चुनाव कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष का लड़ा था और जीत हासिल की थी। खीमी राम शर्मा कुल्लू जिले की बंजार विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर साल 2003 और 2007 में विधानसभा पहुंचे थे। साल 2007 में उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। खीमी राम शर्मा हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और हिमाचल सरकार के वन मंत्री भी रह चुके हैं।

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद खीमी राम शर्मा ने कहा कि हम तीन पुश्तों तक बीजेपी में रहे हैं, मैं किसी गुस्से में कांग्रेस ज्वाइन नहीं कर रहा हूं, बल्कि मैंने सोच समझकर ये कदम उठाया है। अब प्रदेश में कांग्रेस को आगे ले जाना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके अलावा खीमी राम शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। आज मैं उस पार्टी में शामिल हो रहा हूं जिसने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। देश आज जिस मुकाम पर पहुंचा है वो कांग्रेस पार्टी की बदौलत है।

हिमाचल के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि खीमी राम का कांग्रेस में शामिल होना बताता है कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed