विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया मेरी सरकार का दस्तावेज

मुख्यमंत्री जिस भाषा में बात करेंगे उसी शैली में जवाब मिलेगा : मुकेश अग्निहोत्री

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बोले- विपक्ष का काम मुद्दे उठाना, मुख्यमंत्री को गुस्सा क्यों आ रहा है?

हिमाचल: प्रदेश में चुनावी दौर शुरू होने को है वहीं प्रदेश मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच जुबानी जंग बढ़ रही  है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को अपनी भाषा सुधारने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस भाषा में बात करेंगे उसी शैली में उन्हें जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अपना आचरण सुधार लें। कांग्रेस उनकी धमकी से डरने वाली नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार के दो महीने रह गए हैं, सत्ता हाथ से निकल रही है, जमीन खिसक रही हैजिस कारण मुख्यमंत्री बौखला गए हैं और कह रहे हैं कि नेता विपक्ष को दिमागी दौरे पड़ते हैं। यहां तक मुख्यमंत्री द्वारा पागलपन शब्द का भी प्रयोग किया गया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुबह उठकर हेलीकॉप्टर से सफर करने निकल पड़ते हैं और कहीं भी 100 करोड़, 200 करोड़ के कार्यों की घोषणा कर देते हैं। सरकार के केवल दो महीने रह गए हैं, 2 महीने में एक शौचालय नहीं बनता और मुख्यमंत्री 500 करोड़ की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम एक ही जगह खड़े होकर शिलान्यास के बोर्ड लगा देते हैं लेकिन उसके लिए जमीन है भी या नहीं इसकी जानकारी तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधायकों से ही मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बनता है। भाजपा में भी कई नेता प्रतिपक्ष रहे लेकिन उनके साथ हमेशा आदर से बात की गई। लेकिन मुख्यमंत्री यह आदमी वह आदमी कह कर बात कर रहे हैं। भाजपा में विधायक दल का नेता कोई और था और मुख्यमंत्री की वजह से भाजपा सत्ता में नहीं आई थी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहते। मुख्यमंत्री गलत नंबर डायल कर रहे हैं। कांग्रेस उनकी धमकी से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस जवाब देना जानती है और जैसे वह खुद बात करेंगे तो जवाब भी उन्हें वैसा ही मिलेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष का काम मुद्दे उठाना है और बेरोजगारों की बात करना है मुख्यमंत्री को गुस्सा क्यों आ रहा है?

सम्बंधित समाचार

Comments are closed