शिमला : ED कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

शिमला:  नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए हैंईडी दफ्तर में उनसे पूछताछ चल रही है। उधर देशभर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। सेवादल के पदाधिकारियों ने इस दौरान ईडी के सम्मन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यलय तक पैदल मार्च किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ इस दौरान उन्होंने यहां नारेबाजी करते की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी के सम्मन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान केंद्र की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान सहन नहीं करेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स,सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र रच रही है।

राठौर ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस ने इसके खिलाफ जन चेतना यात्रा शुरू की है और आज ईडी कार्यलयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। राठौर ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनौतियाँ से गुजर रहा है और भाजपा के धुव्रीकरण की राजनीति के चलते  लोगों का बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी पर ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले बनाकर उन्हें परेशान कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा अपने विरोधियों के खिलाफ ईडी सहित अन्य जांच एजेंसियों से झूठे मामले बना कर उन्हें फसाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ आज देश भर में ईडी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधायक नंदलाल,मोहन ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छजटा,सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,कसुम्पटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल  सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के  पदाधाधिकारी व सेवादल के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed