हिमाचल: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर प्रतिबंध, निर्देश जारी
हिमाचल: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर प्रतिबंध, निर्देश जारी
हिमाचल : प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार बहुत जरूरी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के आदेश से ही तबादले किए जा सकेंगे। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 22 मार्च 2022 को कार्मिक विभाग ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तबादलों के लिए रोक हटा दी थी। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने दोबारा सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी है।