डम्मी कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नहीं बल्कि जयराम ठाकुर हैं : देवेन्द्र बुशहरी

शिमला: कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी अभिनाश खन्ना व  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश कश्यप के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें उक्त नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को डम्मी अध्यक्ष व कांग्रेस को पांच मुखिया की पार्टी बताया है। ऐसा लगता है कि भाजपा 5 मई को शिमला में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रतिभा सिंह के स्वागत समारोह में पूरे प्रदेश से जुटी भारी भीड़ को देखकर बौखला गई है, जिसके कारण इस तरह के बयान दे रही है। कांग्रेस हाईकमान प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया। यह टीम पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के  खिलाफ कार्य करेगी ताकि इस वर्ष के अंत में होने जा रहे विधान सभा के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यह बताएं कि हाल ही में संपन्न हुए एक लोकसभा चुनाव व तीन विधान सभा के चुनाव में भाजपा को क्यूं हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह  के कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों पर अपने मोहर लगाते हुए यह साबित कर दिया के वीरभद्र सिंह आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। भाजपा आज भी  वीरभद्र सिंह जी के समय हुए कार्यों के उद्धघाटन कर रही है। भाजपा अपने  कार्यकाल की एक भी उपलब्धि जनता को बताए। बुशहरी ने कहा कि भाजपा ऐसी बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबान में झांक के देख ले जिसमें  जयराम ठाकुर एक ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके आदेश उनके अधिकारी ही नहीं मानते।आज प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह फैल चुका है जिसका उदाहरण हाल ही में पुलिस के परीक्षा में देखने को मिला। मुख्यमंत्री को किसी भी निर्णय लेने से पहले बिलासपुर, सुजान्नपुर, पालमपुर, व संघ से इजाज़त लेनी पड़ती है इसलिए डमीकांग्रेस अध्यक्ष नहीं बल्कि जयराम ठाकुर है।जब से  प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी तब से कार्यकर्ताओं में एक नए रक्त का संचार हुआ है जिस से पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed