मण्डी: नगर निगम ने बढ़ाया हाउस टैक्स

हिमाचल: प्रदेश के मण्डी शहर में नगर निगम ने शहर में प्रापर्टी टैक्स में पांच प्रतिशत की वृद्धि की है। यह वृद्धि 2017 के बाद 2022 में अब गुरुवार को नगर निगम की बैठक में मौजूद पार्षदों की सहमति से की गई है। इसी के साथ मण्डी शहर के चार जोन में से डी जोन में टैक्स को नहीं बढ़ाया गया है और न ही नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार का टैक्स नहीं लेने का भी निर्णय लिया गया है। नगर निगम मंडी की मेयर दिपाली जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कई वर्षों के बाद मण्डी शहर के प्रापर्टी टैक्स के स्लैब में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मात्र पांच प्रतिशत की टैक्स में वृद्धि की गई है, जो कि आने वाले समय में निगम के बढ़ते हुए खर्चों और विकास के लिए अधिक ग्रांट लेने के लिए आवश्यक है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed