चंबा: थांदल गांव में आग से चार मकान राख

चंबा: पांगी मुख्यालय किलाड़ से 35 किलोमीटर दूर पुरथी पंचायत के थांदल गांव में आग लगने से चार मकान जलकर राख

हिमाचल: प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में भीषण अग्निकांड में  4 मकान आग की भेंट चढ़ गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि एक मकान में भड़की आग ने अन्य तीन मकानों को भी चपेट में लेकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक चारों मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में 10 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं। आग लगने के कारणों का फ़िलहाल पता नहीं लग पाया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed