हिमाचल कांग्रेस की नई अध्यक्ष हो सकती हैं सांसद प्रतिभा सिंह…

हिमाचल: आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियाँ पूरी तरह तैयारियों में जुटी गई हैं। जहां एक और भाजपा  चुनावों की तैयारियों को लेकर पूरी तरह सक्रिय है वहीं कांग्रेस भी पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जो बात फ़िलहाल अभी सामने आ रही है वह यह है कि सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान बतौर अध्यक्ष दी जा सकती है। एक-दो दिन के भीतर ही इसे लेकर लिखित निर्देश भी जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस में हलचल तो है लेकिन कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ राजनीति मैदान में उतरने की तैयारी में है। भाजपा को मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में चारों खाने चित्त करने वाली सांसद प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष हो सकती हैं। ऐसे में लोगों द्वारा कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। खैर प्रदेश में चुनावी हलचल अब काफी बढ़ने लगी है देखना दिलचस्प होगा कि राजनीतिक दल किस तरह अपनी रणनीति तैयार कर जनता के वोट हासिल करने में कामयाब हो पाते हैं।   

सम्बंधित समाचार

Comments are closed