शिमला MC चुनावों के लिये कांग्रेस ने किया मेनिफेस्टो कमेटी का गठन

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये मेनिफेस्टो कमेटी,प्रचार प्रसार कमेटी व वॉर रूम कमेटी का गठन कर दिया है।
कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि नगर निगम के लिये मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन को बनाया गया है। कमेटी के अन्य सदस्यों में विधायक अनिरुद्ध सिह,विक्रमादित्य सिंह, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के अतिरिक्त हरीश जनार्था, पूर्व विधायक आदर्श, देवेन्द्र जग्गी सूद, अमित नंदा व सुशांत कपरेट को शामिल किया गया है।
इसके अलावा इस कमेटी में कांग्रेस के सभी पूर्व महापौर व उप महापौर विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर रखे गए है।
प्रचार प्रसार कमेटी में नरेश चौहान को चेयरमैन बनाया गया है जबकि सदस्यों के तौर पर आई एन मेहता,प्रदीप वर्मा,किरण धानटा,संजय सिंह चौहान,अशोक
सारटा,कबल जीत सिंह, सौरभ चौहान, नितिन राणा,जितेंद्र ठाकुर,चंद्र मोहन ठाकुर,जी एस तोमर, आरती शर्मा व राजेश वर्मा को शामिल किया गया है।
नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वॉर रूम भी स्थापित कर दिया गया है।वॉर रूम के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान को बनाया गया है।वॉर रूम के अन्य सदस्यों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह, इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व यशपाल तनाईक को नामित किया गया है।
किमटा ने बताया कि यह तीनों कमेटियां ततकाल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है और इन्हें तुरंत प्रभाव से अपने अपने कार्य व दायित्व में जुटने को कहा गया है।उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस मजबूती और पूरी एकता से लड़ेगी इसके लिये अन्य सभी पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed