मुद्दों पर आाधारित रणनीति के साथ नगर निगम शिमला के चुनावों में उतरेगी कांग्रेस : राठौर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज राजीव भवन शिमला में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुददों पर आधरित चुनावी रणनीति के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत है और नगर निगम षिमला के चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पुरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में चारों उप चुनाव जीत कर सत्ताधारी भाजपा को परास्त किया है और आने वाले नगर निगम चुनावों में भी जनविरोधी फैसलों की वजह से भाजपा को इन चुनावों में पराजय का मुंह देखना पड़ेगा।

प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम षिमला के चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर उनकी बैठकें आयोजित कर ली हैं  तथा चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिषा निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इन चुनावों के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कामेटी की ओर से प्रदेश मामलों के प्रभारी सचिव संजय दत्त एवं तजेन्द्र पाल बिटटू ने भी शिमला में नगर निगम चुनावों के सन्दर्भ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ कमटियों को मजबूत किया जा रहा है तथा शिमला नगर निगम चुनावों के लिए हर एक वार्ड में मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए पार्टी के नेता व पदाधिकारी बूथ कमेटियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है जिसके लिए घोषण पत्र कमेटी के सदस्य लोगों से चर्चा कर उनकी राय जान रहे हैं।
 
शराब नीलामी की प्रक्रिया के सवाल पर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई भी स्पष्ट नीति नहीं है। सरकार की गलत आबकारी नीति की वजह से हर वर्ष सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि आबकारी नीति में बदलाव कर प्रदेश सरकार को शराब ठेकों की खुली बोली आमन्त्रित करनी चाहिए ताकि सबसे ऊंची बोलीदाता को ठेका आबन्टित हो सके और सरकार के राजस्व में भी इजाफा हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की वर्तमान आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं है और केवल चहेतों को लाभ पंहुचाने तथा सरकारी खजानें को नुकसान पंहुचाने का काम किया जा रहा है।

कर्मचारियों के तबादलों के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकारे शुरू से ही कर्मचारियों के साथ प्रतिशोध की भावना से काम करती आई हैं। जब-जब भी हिमाचल में भाजपा की सरकारें रही हैं तब-तब कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तथा उनके अधिकारों से उन्हें वंचित रखा गया। यही नहीं कर्मचारियों के आदोलनों को भारी भरकम पुलिस व अर्धसैनिक बल प्रयोग कर उन्हें बुरी तरह कुचला गया। कुलदीप राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपने हकों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार कर्मचारियों के साथ राजनैतिक प्रतिशोध से काम कर रही है जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed