मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान व निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति  ने राज्य औद्योगिक विकास निगम सीमित की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम सीमित की ओर से भी मुख्यमंत्री को उन्होंने 51 लाख रुपये का चेक इस निधि के लिए भेंट किया

शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान व निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति  ने राज्य औद्योगिक विकास निगम सीमित की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम सीमित की ओर से भी मुख्यमंत्री को 51 लाख रुपये का चेक इस निधि के लिए भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में सहायक सिद्ध होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed