शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण, पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को उतारेगी चुनावी मैदान में :राठौर

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त व तजेंद्र पाल बिट्टू ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से नगर निगम चुनावों में पूरी निष्ठा, एकजुटता व पूरे तालमेल के साथ चुनाव मैदान में डटने को कहा। उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों की तरह शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी को अपनी जीत हासिल करनी है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से नगर निगम चुनावों को लेकर एक बैठक में संजय दत्त ने कहा कि इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, इसलिए इन चुनावों में कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।उन्होंने कहा कि देश नगर निगम चुनावों को लेकर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पहले ही पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है।
दत्त ने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश में गया है,यह सब सगंठन की मजबूती व एकता से ही संभव हुआ इसलिए प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी यही सिलसिला जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनावों में पार्टी की जीत सुनश्चित करने के लिए इस परीक्षा में सबको सफल होना है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। आवश्यकता है तो केवल इन जन विरोधी नीतियों को प्रदेश की जनता के सामने ले जाने की।
बिट्टू ने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव मुख्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए जीत की कड़ी बनेंगे और नगर निगम शिमला में भाजपा शासन का अंत करेगें।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।
कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस की प्रतिष्ठा से जुड़े हैं इसलिए इसमें सभी को सफल होना है।
बैठक में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तजेंद्र पाल बिट्टू,प्रदेश कांग्रेस उपाधयक्ष रामलाल ठाकुर,जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा के अतिरिक्त पार्टी के भविन्न पदाधिकारी,पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस महासचिव महेश्वर चौहान,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कप्रेट, इंद्र जीत सिंह,अरुण शर्मा,संजीव कुठयाला, यशपाल तनाईक,पवन चौहान, सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,हरीश जनार्था,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपती ठाकुर, एन एस यू आई अध्यक्ष छतर सिंह भी अन्यों के अतिरिक्त बैठक में मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed