हिमाचल कैबिनेट बैठक: मेरिट के आधार पर ही भरे जाएंगे मल्टी पर्पस वर्करों के पद

हिमाचल : मंत्रिमंडल बैठक में निर्णय लिया गया है कि मल्टी टास्क वर्कर्स के 8000 पद मेरिट के आधार पर भरे जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में मल्‍टी टास्‍क वर्कर्स के आठ हजार पदों पर भर्ती प्रस्‍तावित है। शिक्षा विभाग में मल्टी टार्स्‍क वर्कर्स के आठ हजार पद एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में और भी कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
 बैठक में विभिन्न विभागों में पदों को भरने के अलावा कई अन्य बड़े निर्णय लिए गए हैं। सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 200 पद भरने की  भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत बीडीओ के पांच पद पदोन्नति आधार पर भरे जाएंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1300 नए घर बनाने की मंजूरी दी गई।

बाढ़ और बारिश की वजह से मकान बहने या नुकसान की स्थिति में प्रभावितों को 1.30 लाख रुपये मिलेंगे।
एक संशोधन विधेयक विधानसभा के सत्र में आएगा। शहरी निकाय अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है। जिसके तहत शिमला नगर निगम में वार्डों  की संख्या 41 किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई।
कैबिनेट में शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की मंजूरी प्रदान की गई है।
पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे। निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसे संबंधित स्कूल सहित पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पां किया जाएगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी। इसके लिए पहले भी पक्रिया शुरू की गई थी। 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed