हिमाचल: हिमस्खलन का खतरा, 5 जिलों में अलर्ट जारी

हिमाचल: पांच जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट

हिमाचल: मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमस्खलन  का अलर्ट जारी किया है। सासे ने पांच जिलों के पांच रेंजों पर यह खतरा जताया है। इन रेंजों के 24 से ज्यादा प्वाइंट ऐसे हैं, जहां कभी भी हिमस्खलन हो सकता  हैं। इनमें कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा, सोलंगनाला, सोलंग, धुंधी, नेहरूकुंड, ब्यासकुंड, अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल, कोकसर, छतडू, बातल, काजा, ताबो, समदो, कल्पा, कड़छम, सांगला, छितकुल, नारकंडा से ठियोग, सिस्सू, तांदी, केलांग, दारचा, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला, त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, किलाड़ तथा मणिमेहश शामिल है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सासे  मनाली ने जिला कुल्लू के साथ आसपास के कई जिलों में भी हिमखंड की चेतावनी जारी की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed