शेरपुर में खुलेगा आयुर्वेदिक औषधालयः मुख्यमंत्री

शेरपुर में खुलेगा आयुर्वेदिक औषधालयः मुख्यमंत्री

शेरपुर में खुलेगा आयुर्वेदिक औषधालयः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र ने आज चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टप्पर में पशु औषधालय भवन के निर्माण तथा शेरपुर में आयुर्वेदिक औषधालय के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, शेरपुर के भवन के लोकार्पण के पश्चात जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने शेरपुर स्कूल में अगले शैक्षणिक सत्र से विज्ञान एवं वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने तथा स्कूल की चार दिवारी के निर्माण के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला, फरोटका तथा टिक्कर को स्तरोन्नत कर उच्च पाठशालाएं करने की भी घोषणाएं की।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह विपक्ष के झूठे दावों व आरोपों पर ध्यान नहीं देते हैं और अन्त में सदैव सच्चाई की जीत होती है, जैसा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से स्पष्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के लोगों की सेवा करने और उनका कल्याण सुनिश्चित बनाने पर विश्वास करते हैं। उन्होंने लोगों से महात्मा गांधी तथा जवाहर लाल नेहरू के दिखाए गए मार्ग पर चलने का परामर्श दिया। उन्होंने लोगों से बड़ी सोच के साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द से रहने का आह्वान किया और आलोचना से बचने की सलाह दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव एवं स्थानीय विधायक श्रीमती आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे के दौरान किए गए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भलेई क्षेत्र को शेरपुर के साथ जोड़ने वाले शेरपुर-सिमनी पुल को भी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा राज्य के विकास के बारे में बात करने के बजाए सत्ता में आने के सपने देखती रहती है। उन्होंने भाजपा नेताओं को स्मर्ण करवाया कि लोकप्रिय निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की उनकी चालें कभी फलीभूत नहीं होंगी।

उन्होंने भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार पर दालों, प्याज व अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों की वृद्धि का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों को उपदान दरों पर आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान की है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की सच्ची हितैशी : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की सच्ची हितैशी : कुलदीप सिंह पठानिया

 

कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की सच्ची हितैशी : कुलदीप सिंह पठानिया

प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की सच्ची हितैशी है। उन्होंने कहा सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ एस.एम. कटवाल द्वारा दायर सी.डी. मामले से संबंधित याचिका को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ है।

 

 

पीटीए अध्यापक संघ शेरपुर ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया

ग्राम पंचायत शेरपुर की प्रधान कलाशो देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगे भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिनमें मुख्यतः वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, शेरपुर में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने के अतिरिक्त खेल मैदान का निर्माण शामिल है। उन्होंने चौरा से ककियाना, भारूदी सम्पर्क मार्गों और शेरपुर से शकराह के लिए सड़क निर्माण के अतिरिक्त शेरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से शेरपुर-पंडोल सड़क को लोक निर्माण विभाग को सौंपने का भी आग्रह किया।

वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष एवं सांसद चन्द्र कुमार, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र भारद्वाज, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, एपीएमसी चम्बा के अध्यक्ष नीरज नय्यर, खण्ड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष एवं भलेई मन्दिर न्यास के अध्यक्ष कमल ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति के महासचिव राज कुमार, महासचिव ब्लॉक समिति सलुणी धर्म सिंह पठानिया, उपायुक्त चम्बा सुधा देवी, पुलिस अधीक्षक डी.के. चौधरी व क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *