मनाली: सोलंगनाला में कारोबारियों ने किया चक्का जाम, लेह-मनाली हाईवे बंद

मनाली:  प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला में स्थानीय लोगों ने चक्का जाम किया। इस दौरान लोगों ने लेह मनाली हाईवे बंद कर दिया। बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर पहुंचे। पूरा मामला हाईवे पर आवाजाही को लेकर है। लोगों का आरोप है कि पुलिस स्थानीय लोगों और कारोबारियों को बर्फबारी के चलते आगे जाने से रोक रही है, जबकि टूरिस्ट की गाड़ियों को आगे जाने दिया जा रहा है।

इसी विरोध में गुरुवार को मनाली के साथ लगते पर्यटन स्थल सोलंग नाला  में स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया और प्रशासन और पुलिस के खिलाफ रोष जताया है। उधर, लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह व स्थानीय विधायक ठाकुर भी मौके के लिए रवाना हुए।

गोविंद सिंह ठाकुर ने सोलंगनाला में पहुंच कर पर्यटन कारोबारियों से मुलाकात और बात की। शिक्षा मंत्री और स्थानीय प्रशासन के आश्वासन के बाद पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने चक्का जाम खत्म किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *