चंबा: मृतक के घर सांत्वना देने जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 25 घायल

हिमाचल: प्रदेश के चंबा जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक के घर परिजनों को सांत्वना देने जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी (पिकअप) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है।  हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे चुवाड़ी क्षेत्र में भराड़ी के सरोल नाला में हुआ। 

हादसे के समय गाड़ी में 29 लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद चुवाड़ी और बकलोह चौकी से पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे की पुष्टि एसएमओ डॉ. विपिन ने की है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जाँच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिला के चुवाड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु और 25 व्यक्ति घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीडि़त परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवारों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *