डॉ. सुनील ठाकुर विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष एवं विशाल वर्मा प्रदेश मंत्री के रूप में फिर निर्वाचित

शिमला: डॉ. सुनील ठाकुर (धर्मशाला) और विशाल वर्मा (ऊना) प्रदेश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय (शिमला) से की गई। अ.भा.वि.प. प्रदेश कार्यालय में आज चुनाव अधिकारी डॉ . संजय शर्मा द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों का कार्याकाल एक वर्ष रहेगा और दोनों पदाधिकारी बिलासपुर में 10 दिसम्बर को होने वाले 42 वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ . सुनील ठाकुर मूलतः सरकाघाट , मण्डी के रहने वाले हैं। आपका विद्यार्थी परिषद् से सम्पर्क 1997 से है। आपने विद्यार्थी जीवन से ही छात्र आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। आपकी पढ़ाई कीट विज्ञान (PHD) तक हुई है। Department of Animal Science, School of Life Sciences, Central University Dharamshala में सह प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष हमीरपुर, जिला प्रमुख हमीरपुर, प्रांत उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि दायित्व आपके पास रहे हैं। आप इस सत्र (2021-22) के लिए पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। विशाल वर्मा मूलतः बंगाणा (ऊना) के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 से आप विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता हैं। आपकी पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से एलएलबी एवं दीन दयाल उपाध्याय में पीजी डिप्लोमा और एल.एल. एम . तक हुई है। पूर्व में आप बंगाणा महाविद्यालय में एससीए सह सचिव, ऊना जिला संयोजक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई सह मंत्री, प्रात सह मंत्री और विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में आप इस स (2021-22) के लिए प्रांत मन्त्री निर्वाचित हुए हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *