हिमाचल: प्रदेश में 7 दिसंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने करवट ली है। जिसके चलते रोहतांग समेत ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश हुई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात दिसंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल होकर निगम की बसों के साथ पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने सिर्फ स्थानीय लोगों को ही फोर बाई फोर वाहनों से आने जाने की अनुमति दी है।

सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भी बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। 

शिमला की चंद्रनाहन, चांशल, सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, किन्नौर के कल्पा, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रारंग, मूरंग, ठंगी, हांगो, शलखर सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया।

शुक्रवार को दो नेशनल हाईवे सहित 44 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। 87 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं।

आवश्यक सूचना:-

मौसम के रुख के मध्यनजर फिलहाल कुल्लू और केलांग के मध्य बस सेवाएं स्थगित की गई हैं।

आज उदयपुर से खंजर,सलग्रां से उदयपुर और भुजंड और उदयपुर व समस्त पांगी घाटी में मध्य बस सेवा जारी है।

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है

धन्यबाद

मंगल मनेपा

क्षेत्रीय प्रबंधक

हिमाचल पथ परिवहन निगम

केलांग

9418000537

9418495009

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *