सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली

हिमाचल: प्रदेश की मण्डी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने सोमवार को संसद में अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस दौरान सांसद के पुत्र और विधायक विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित रहे।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में दो नए सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। इनमें हिमाचल प्रदेश में मंडी सीट से प्रतिभा सिंह और मध्य प्रदेश में खंडवा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल शामिल हैं।

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल में हुए उपचुनाव में निर्वाचित इन नए सदस्यों से शपथ ग्रहण आग्रह किया। इसके बाद प्रतिभा सिंह और ज्ञानेश्वर पाटिल ने सदस्यता की शपथ ग्रहण की।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *