भाजपा कार्यसमिति की बैठक में नड्डा बोले:- जयराम सरकार को सुदृढ़ कर फिर से बनानी है भाजपा की सरकार

नड्डा ने किया प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक को वर्चुअल संबोधित

बोले: सोशल मीडिया की इधर-उधर की अफवाहों में न आकर जयराम सरकार को करें मजबूत

हिमाचल:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की भाजपा कार्यसमिति को वर्चुअली संबोधित किया और माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे घर घर पहुंचने का आह्वान किया। नड्डा वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े थे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी  अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन सहित सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं मंत्रीगण उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल देव भूमि एवं वीर भूमि है, इस पवित्र भूमि को मेरा शत शत नमन। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की अनेकों विशेषताएं है की हमारी वैचारिक पृष्ठभूमि है, मज़बूत कैडर और बड़ी संख्या में मास फॉलोइंग है। आज देश की सभी पार्टियां वंशवाद से प्रेरित और परिवारवाद से ग्रस्त है। देश के सभी क्षेत्रीय दल भी वंशवाद की पार्टी बन कर रह गए है। वहीं पर, भाजपा में साधारण परिवार के नेता मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी ही है जहां अत्यंत ही गरीब परिवार से आए  नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करते हैं तो मुझ जैसा साधारण पार्टी कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पार्टी ही परिवार है और बाकी पार्टीयों में परिवार ही पार्टी है। हम लोकतंत्र में गद्दी पर आसीन होने नहीं आए हैं, अपितु जनता की सेवा के लिए आए है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास  और सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलते हुए सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी विकास की अवधारणा को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में चरितार्थ कर रहे हैं। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें परिवर्तन का माध्यम बनना है, पार्टी आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े, इस ध्येय पर हमें काम करना है। हम सबको अपना आंतरिक विश्वास बढ़ाना है और भाजपा को मजबूत करना है। हम सबको अकेले नहीं चलना है, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। समाज को बदलने के लिए खुद को बदलना ज़रूरी है और आप सब, लाखों लोगों को बदलने का माध्यम हैं। उन्होंने राज्य भाजपा संगठन की पीठ थपथपाई और कहा कि प्रदेश में 7752 बूथ पर काम हो रहा है, हमारी पन्ना प्रमुख योजना काफी सफल रही है, विस्तारक योजना का मॉडल भी पूर्ण रूप ने सफल रहा है और यह देश का मॉडल बना है।

 नड्डा ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है और उसका असर भी दिखता है। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष के नेता होने के अपने कालखंड को याद करते हुए कहा कि हम सब एक लंबे संघर्ष के बाद यहां तक पहुंचे है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रो प्रेम कुमार धूमल के समय को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र की मोदी सरकार ही है जिसने 2014 में सत्तासीन होने के बाद हिमाचल प्रदेश को उसका स्पेशल कैटिगरी स्टेटस लौटाया जिससे अब राज्य में होने वाले कार्यों में केंद्र से 90:10 के अनुपात में वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल सबसे आगे है और लाहौल स्पीति भी जल जीवन मिशन से जुड़ा है। हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में 4 मेडिकल कॉलेज मिले है। पूरे प्रदेश में आज विकास की क्रांति आई है। उन्होंने हिमाचल में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया और सड़क एवं जनकल्याण योजनाओं का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं 5 दिसंबर को एम्स आऊंगा और आप सबके बीच रहूंगा।

पदाधिकारियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हम सबको सोशल मीडिया की इधर-उधर के अफवाहों में नहीं आना है और पार्टी को मजबूत बनाते हुए जयराम ठाकुर सरकार को सुदृढ़ कर एक बार फिर 2022 में हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी सरकार का गठन करना है।

संबोधन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी और केंद्र की मोदी सरकार राज्य की जयराम सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों के बल पर 2022 का चुनाव लड़ेगी और फिर से सत्तासीन होगी।

भाजपा और हमारी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की और बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं : खन्ना

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा और हमारी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की और बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचना है। हम ने विधायक का रिपोर्ट कार्ड क्यों बनाया था , इसलिए कि विधयाक के विधानसभ में हुए करोड़ो के काम का जनता को पता चले। अब सभी विधायक 4 साल का रिपोर्ट कार्ड भी बनाएंगे। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी की ताकत हमारा कार्यकर्ता है और हम आने वाले समय मे केंद्र और प्रदेश के लाभार्थियों से संपर्क भी करेंगे।
खन्ना ने कहा कि मेरी सरकार ने कितने अच्छे काम किया है यह हम जानते है इस काम के लिए हमारा सर गर्व से उठता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है, हर घर पर सम्पर्क कर बड़ा झंडा लगाना है और नाम की पट्टिका भी लगानी या। यह हमारा संयोर्क अभियान होगा। उन्होंने कहा की समपर्क की अहम भूमिका होती है इससे फीडबैक मिलता है , आज जनता मानती है कि हमारी सरकारों ने जन कल्याण के काम किए है। संपर्क अभियान से प्रदेश का वातावरण बदलेगा और यह अभियान 2022 की नींव होगी। इससे सबका कम्युनिकेशन गैप भी होता है,  संपर्क अभियान को हम सबको साधना के ररू में चलना है। खन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय भजापा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गर्व के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हौंसला बढ़ाया है, हमारी सरकार की ईमानदार छवि है, जयराम सरकार ईमानदार सरकार है।

हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलेगा : प्रो. धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा की भाजपा जो कार्यक्रम तय करेगी उनको धरातल तक ले जाना है, सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर घर तक पहुंचाना है जिससे भाजपा और मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की सुनेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 में फिर सरकार बनाएंगे। धूमल ने कहा कि भाजपा ने कई वर्षों से मेहनत की है जिससे भाजपा का इतना बड़ा स्वरूप है।
उन्होंने कहा कि हमें कोई भी कमी लगती है तो नेतृत्व से बात करनी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश के लिए बहुत काम किया है, उनके काम से फर्क पड़ता है देश मज़बूत होता है। हम सभी को पार्टी के हित मे सोचना है, कार्यकर्ताओं के बारे में सोचना है और सकारात्मक दिशा में काम करना है। हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में सुख भोगने नहीं आती है अपितु गरीब जनता की सेवा करने आती है।

2 Attachments

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *