कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को मुक्ति दिलाएगी : राठौर

  •  बोले, प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू 

शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा ने अपने इस सात साल के शासनकाल में देश को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद अपने शासनकाल में जो कुछ बनाया था, उसे केंद्र की मोदी सरकार एक एक को बेचने में लगी है।

आज जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में अपने जन जागरण अभियान के दूसरे दिन राठौर ने पद यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें भाजपा की जन विरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि देश मेंबढ़ती महंगाई  व बेरोजगारी सब भाजपा की जन विरोधी नीतियों का ही परिणाम है। आज उन्होंने बड़ोग से धर्मपुर तक 12 किलोमीटर की पदयात्रा की। 

राठौर ने कहा कि हाल ही के चार उप चुनाव परिणामों से साफ है कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ऐशोआराम के लिये प्रदेश को कर्जे में डूबो दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी ससंदीय क्षेत्र सहित तीन अन्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत से साफ हो गया है कि अब प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को मुक्ति  दिलाएगी।

इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी,जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शिव कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दास सहित निशा शर्मा,रमेश चौहान, अशोक बस्सी,राजेन्द्र ठाकुर,नरेश गुप्ता, अजय गरचा, रंजना कपूर विप्लव कुमार सहित सेंकडो कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई, इंटक के पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *