मुख्यमंत्री को चुनाव परिणामों के बाद महंगाई भी नज़र आ रही है और सड़कों पर गड्ढे भी : राठौर

राठौर बोले: कांग्रेस पूरे तालमेल व मजबूती के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उतरेगी

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश के चार उप चुनावों में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को उठाया था उन सब पर मतदाताओं ने अपनी मोहर लगा दी है।उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा इन मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की पूरी कोशिश करती रही पर लोगों ने उसे पूरी तरह नकार दिया। कांग्रेस की एकजुटता और सगंठन की मजबूती से पार्टी ने इन चारों उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश विधानसभा में नव निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में सदन के नेता मुख्यमंत्री सहित भाजपा मंत्रियों की अनुपस्थिति पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र में विधानसभा की उच्च परम्पराओं व मर्यादाओं का अपमान है।प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सदन के नेता ने ऐसे समारोह में भाग न लिया हो।

राठौर ने कहा प्रदेश में हुए उप चुनाव परिणामों का असर दिखने लगा है।उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के दो दिन बाद ही पेट्रोल व डीज़ल के मूल्यों में कटौती हो गई।उन्होंने कहा कि हालांकि चुनाव के दौरान इनके मूल्यों में लगातार बढ़ोतरी होती रही।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इन चुनाव परिणामों के बाद महंगाई भी नज़र आ रही है और सड़कों पर गड्ढे भी। 

राठौर ने कहा कि कांग्रेस अपनी इस जीत से उत्साहित तो है पर अति उत्साहीत नहीं होगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे तालमेल व मजबूती के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उतरेगी, इसके लिए वह अभी से अपनी कमर कसने लगी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भाजपा के जनमत को प्रभावित करने के लिये उसके किसी भी हथकंडो पर अपनी पूरी नजर रखेगी।

राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश की ज्वलंत समस्याओं महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में जन जागरण अभियान के तहत सभी जिलों में पदयात्रा कर लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें जागृत करेगी।उन्होंने कहा कि इसमें अपने अपने जिलों के सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक पार्टी पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ता समिलित होंगे।

राठौर ने कहा कि 19 नव.से प्रदेशभर में कांग्रेस अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है।कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित प्रभारी सचिव गुरकीरत सिंह व संजय दत्त भी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल होंगे।इस दौरन मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीती कांग्रेस की सासंद प्रतिभा सिंह विधायक संजय अवस्थी,रोहित ठाकुर व भवानी सिंह को उनकी जीत पर सम्मानित भी किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *