सांसद प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

शिमला: मण्डी लोकसभा संसदीय सीट से जीत दर्ज करने के बाद प्रतिभा ने बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।  इस मौके पर विधायक और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी को हिमाचली टोपी ओर शॉल पहना कर सम्मानित किया। प्रतिभा सिंह ने मण्डी सीट जीतने के बाद पूरा चुनावी फीडबैक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। विक्रमादित्य सिंह ने भी चुनाव प्रचार में जुटाए अनुभव को साझा किया। मण्डी संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद प्रतिभा सिंह पहली बार दिल्ली गई है। दिल्ली में वह अन्य वरिष्ट नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *