कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने फतेहपुर किया फतह

हिमाचल: प्रदेश के कांगड़ा जिले में भी भाजपा की हार हुई है यहां से कांग्रेस के भवानी सिंह 5789 मतों से विजय हुए हैंफ़तेहपुर की सीट एक बार फिर कांग्रेस के हाथ में गई हैइससे पहले, भवानी सिंह के पिता सुजान सिंह यहां से विधायक थे भाजपा के बलदेव ठाकुर को यहां से हार का सामना करना पड़ा हैइस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, भवानी सिंह पठानिया को 24449, जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375, अशोक सोमल(निर्दलीय) को 295  और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.  राजन सुशांत को 12927 वोट मिले। वहीं उपचुनाव में 389 ने नोटा दबाया। 

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *