कुल्लू: ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत, 4 घायल

कुल्लू: जिला कुल्लू मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर बाशिंग के पास ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई है। राफ्ट में सवार चार अन्य पर्यटक महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आईं मध्यप्रदेश और मुंबई की महिला सैलानी बबेली स्थित राफ्टिंग साइट से एक राफ्ट में सवार हुईं। दोपहर बाद बाशिंग के छुरुडू के पास महिला सैलानियों से भरी राफ्ट अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गई और महिलाएं ब्यास नदी के बहाव में बह गईं। राफ्ट पलटने के बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को पानी से निकाला और कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे में साकेश पत्नी राणवी इंदौर, रुकइया पत्नी दाहोद 72 वर्षीय महाराष्ट्र की मौत हो गई है। वहीं, इस दौरान तसनीम पत्नी खेरीवाला, मश्यिम पत्नी जैनूदीन इंदौर 47 वर्ष, नफीसा पत्नी फिरोज महाराष्ट्र व रसीदा पत्नी कुतवूदीन घायल हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा  ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *