चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन आज कांग्रेस के स्टार प्रचारकों व बड़े नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में की ताडब तोड़ रैलियां : राठौर

शिमला: मण्डी लोक सभा तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल कोटखाई विधान सभा उप चुनावों के लिए आज प्रचार के अन्तिम दिन कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ताड़बतोड़ रैलिया की और विशाल चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया।

प्रचार के अन्तिम दिन आज अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व हिमाचल मामलों के प्रभारी  राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल ने अर्की में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के पक्ष में विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया और केन्द्र तथा हिमाचल सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना करते हुये कांगेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आहवान करते हुये कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने भी जनसमूह को समबोधित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में खड़ापत्थर में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक राम लाल ठाकुर, हर्षवर्धन चैहान व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने भी चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने विशाल जनसभा में भाजपा पर कढ़ा प्रहार करते हुये कहा कि भाजपा ने हमेशा से जुब्बल कोटखाई नावर क्षेत्र की उपेक्षा ही की है। इन  चार वर्षों में भाजपा की आपसी कलह के कारण यह क्षेत्र विकास के क्षेत्र में बहुत पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि आज जनता मंहगाई से बुरी तरह त्रस्त है, खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बागवानों को उनकी उपज के उचित दाम नहीं मिल रहे है। उन्होने कहा यह क्षेत्र सेब बागवानी के लिये विख्यात है। परन्तु भाजपा सरकार सदैव सेब बागवानों के हितों के साथ खिलवाड़ करती आई है। इस क्षेत्र ने प्रदेश को दो-दो मुख्यमंत्री दिये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राम लाल ठाकुर तथा स्व. वीरभद्र सिंह के क्षेत्र के विकास में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  कांग्रेस अध्यक्ष ने जुब्बल कोटखाई नावर क्षेत्र के विकास के लिए मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी चारों सीटों पर भारी बहुमत से विजय पताका फहराएगी। इस अवसर पर कर्नल धनी राम शांडिल, राम लाल ठाकुर, हर्ष वर्धन चैहान ने भी विशाल जन समूह से रोहित ठाकुर के पक्ष में भारी मतदान करने का आहवान किया।

प्रचार के अन्तिम दिन फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र में आज कांग्रेस के स्टार प्रचार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी ने कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानियां के पक्ष में भारी जनसमूह को सम्बोधित किया और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र तथा राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं पर बोलते हुये कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज लोकतंत्र खतरे में है। इस अवसर पर विधायक पवन काजल, आशीश बुटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने भी आज अर्की विधान सभा क्षेत्र के जयनगर में संजय अवस्थी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, नालागढ़ के विधायक लखविन्दर सिंह राणा सहित कांग्रेस नेताओं ने भी जनसमूह को सम्बोधित किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *