कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता को हमेशा पीठ दिखाई है वह जनता का साथ क्या देगी? : अनुराग ठाकुर

• यह चुनाव महिलाओं की लड़ाई है और हम हर बूथ पर जीत दर्ज करेगे : नीलम
• मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुब्बल कोटखाई को दो एसडीएम कार्यालय के ररू में दिया दीवाली गिफ्ट : अविनाश
• भाजपा किसान और बागवानों के हित मे काम करने वाली पार्टी : अनुराग
• कांग्रेस ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया : अनुराग
• भाजपा का उम्मीदवार वो जिसके हाथ मे कमल का चिह्न : अनुराग

जुब्बल कोटखाई: जुब्बल कोटखाई नवार में भाजपा द्वारा आज एक जनसभा का आयोजन किया गया,सभा मे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंत्री सुरेश भारद्वज, सुखराम चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राष्मिधर सूद, विधायक बलबीर वर्मा, भारती जनारथा, रूपा शर्मा, शशि बाला एवं भाजपा उम्मीदवार नीलम सैरईक उपस्थित रही।
नीलम सैरईक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को जनता की सेवा करने का मौका दिया है यह कार्यकर्ताओं को बड़ा सम्मान है। भाजपा ने इन चुनावों में महिलाओं को सम्मान दिया है, बाकी राजनीतिक दल केवल महिला सशक्तिकरण की बात करती है पर भाजपा करके दिखती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महिलाओं की लड़ाई है और हम हर बूथ पर जीत दर्ज करेगे, मैंने इस क्षेत्र के सेब की लड़ाई हर मंच पर लड़ी है और आने वाले समय मे भी लडूंगी।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुब्बल कोटखाई नवार को दो एसडीएम , अग्निशमन केंद्र और अनेकों दीवाली के उपहार दिए हैं और आज यहाँ  जनता जयराम ठाकुर सरकार को रिटर्न गिफ्ट वोट के रूप में देगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है और इस बार जनता भाजपा के पक्ष में बड़ा मतदान करने जा रही है। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और जनता जानती है कि किसने विकास किया है। विपक्ष जनता को कितना भी गुमराह करने की कोशिश कर के ले वह कामयाब नहीं होगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जुब्बल कोटखाई नवार क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी का कोई योगदान नहीं है जो पार्टी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष ना चुन पाए वह एक क्षेत्र का नेतृत्व क्या करेगी?
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जनता को हमेशा पीठ दिखाई है वह जनता का साथ किया देगी, राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश को छोड़ कर केरला से चुनाव लड़ा।
उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ खड़ा होना चाहिए, इस क्षेत्र के लिए अगर सही माईने में किसी ने काम किया है तो भाजपा सरकार ने किया है और यहाँ से जीत दर्ज करने के बाद भी करेगी।
उन्होंने कहा कि ओले से सेब को बचाने के लिए हेल नेट पर 80% सब्सिडी और हेल गन भाजपा की धूमल सरकार की देन थी।
भाजपा किसान और बागवानों के हक में काम करने वाली पार्टी है, पहले सबको अपनी फसल बेचने दिल्ली जाना पड़ता था पर आज हिमाचल में मंडियों के निर्माण से हम अपनी फसल यहां ही बेच सकते है। यह मंडियां भाजपा की देन है।
भाजपा ने सेब पर लगी इम्पोर्ट ड्यूटी की लड़ाई केंद्र में लड़ी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बागवानों की लड़ाई लड़ी है और आपकी आवाज के साथ खड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी ने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया तो वह भाजपा ने दिया, आज बीडीसी  और जिला परिषद में महिला जीत सकती है तो विधानसभा में क्यों नहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा ने आज एक कार्यकर्ता को टिकट दी है।
उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई नवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बहन को टिकट दी है हम अपनी बहन को जीता कर विधानसभा पहुंचना है।
हिमाचल की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शानदार कार्यों पर मोहर लगाएगी और भाजपा को जिताएगी। भाजपा एक जुट होकर चुनाव लड़ रही है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उम्मीद्वार वो होता है जिसके हाथ मे कमल का चुनाव चिह्न होता है और इस चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *