रामपुर में शराब भेजने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला हो दर्ज : राठौर

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में हो रहे चार उप चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा पर धन बल,सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने,लोगों को डराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रामपुर में इतनी बड़ी मात्रा में शराब को पकड़ा जाना बहुत ही चिंता की बात है।
राठौर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगया है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। रामपुर में भाजपा पार्टी की झंडे लगी गाड़ियों बड़ी मात्रा में शराब का पकड़ा जाना,वह भी आम लोगों द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था व सुरक्षा की पूरी पोल खोल रहा है।
राठौर ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के हाथों कठपुतली बन कर रहा गया है।कांग्रेस की  आदर्श आचार संहिता के उलंघन की शिकायतों का न तो कोई संज्ञान लिया जा रहा है और न ही इस पर कोई कार्यवाही की जा रही है।
राठौर ने चुनाव आयोग से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने और सरकार के धनबल पर कड़ी नज़र रखने को कहा है।उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायतों का जल्द निपटारा न किया और भाजपा के धन बल को नहीं रोका तो कांग्रेस इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाने पर मजबूर होगी। उन्होंने कहा है कि रामपुर में शराब भेजने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *