मुकेश अग्निहोत्री बोले: मुख्यमंत्री इन दिनों हवा में ही उड़ रहे हैं, धरातल में लोगों की समस्याओं को नहीं देख पा रहे

मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र में एक पंचायत से दूसरी पंचायत को हवाई जहाज से ही आते जाते हैं

मण्डी: नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हैं कि कांग्रेस सत्ता ने आने के प्रदेश के कर्मचारियों को नया वेतनमान भी देगी और पूर्व सैनिकों को एक रैक और एक वेतन भी लागू करेगी। आज मण्डी सदर में पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए मुकेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा कर्मचारी हितेषी रही है और जन कल्याण उसका मुख्य कार्य रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों हवा में ही उड़ रहें है और वह धरातल में लोगों की समस्याओं को नहीं देख पा रहे हैं। आलम यह है कि मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र में एक पंचायत से दूसरी पंचायत को हवाई जहाज से ही आते जाते हैं।

मुकेश ने कहा कि वीरभद्र सिंह अपने आप के एक संस्थान थे,जिन की पाठशाला में वह पढ़ कर इस राजनैतिक क्षेत्र में पंहुचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सम्पूर्ण विकास वीरभद्र सिंह की ही देन है।उन्होंने कहा आज वीरभद्र सिंह उनके बीच नहीं है पर उनके आदर्श उनका मार्गदर्शन अब भी प्रतिभा सिंह के रूप में उनके पास है। उन्होंने कहा की उनके एक एक वोट से उनकी जीत ही वीरभद्र सिंह के लिये उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि वह पहली बार वीरभद्र सिंह के बगैर चुनाव प्रचार में उतरी है।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों के आग्रह पर पार्टी आलाकमान के निर्देश पर वह इस चुनाव में उतरी है। उन्होंने कहा कि उनका एक एक वोट वीरभद्र सिंह के लिये श्रद्धांजलि होगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश मे महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है।महंगाई ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।बेरोजगारी से युवा परेशान है।सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किये हुए हैं।

प्रतिभा सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वह विकास के नाम पर वोट दे। उनका एक एक वोट भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत होगा।

इससे पूर्व इस क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा ने भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह को भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम व वीरभद्र सिंह का इस क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहा है इसलिए प्रतिभा सिंह को भारी बहुमत से जिताने की जिम्मेवारी उनकी है।

आज प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर के बीर,भरगावं, गोखड़ा,पक्का परूआ व सुहड़ा महल्ला में सभाओं को संबोधित किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *