हिमाचल : प्रदेश में धान की खरीद के लिए 7 खरीद केंद्र स्थापित

सिरमौर जिला में हरिपुर टोहाणा, कालाअंब, जिला ऊना में टकारला व कांगड़ा जिला में फतहेपुर, रियाली एंव त्योड़ा में खरीद की जा रही धान की खरीद

खरीद एक निधारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है जिसमें किसानों को खरीद पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य

पराला सब्जी एवं फल मंडी ठियोग में निर्माण को केंद्र से 59 करोड़ 25 लाख स्वीकृत : नरेश ठाकुरहिमाचल: प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भारतीय खाद्य निगम एंव हिमाचल प्रदेश खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के सहयोग से प्रदेश के किसानों  को धान के न्यूतम समर्थन मूल्य की सुविधा प्रदान कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद के लिए 7 खरीद केंद्र स्थापित किये गये हैं। जिसमें सिरमौर जिला में हरिपुर टोहाणा, कालाअंब, जिला ऊना में टकारला व कांगड़ा जिला में फतहेपुर, रियाली एंव त्योड़ा में धान की खरीद की जा रही है।

इसी प्रकार सोलन जिला की नालागढ़ मंडी में धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। 19 अक्टूबर 2021 तक कुल 8750 किवंटल धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जा चुकी है जिसमें अभी तक 148 किसानों को लाभ पहुंच चुका है। यह खरीद एक निधारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है जिसमें किसानों को खरीद पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों ने बताया कि इससे पूर्व उन्हें अपनी फसल को पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में ले जाना पड़ता था। इस वर्ष पड़ोसी राज्यों ने हिमाचल प्रदेश के किसानों की फसल को खरीदने से मना कर दिया था। राज्य सरकार इस विषय को केंद्र के साथ उठाया एंव किसानों की उपज को प्रदेश में ही विपणन की सुविधा के लिए कृषि विपणन प्रणाली की सुदृढ़ किया जाएगा जिससे कि किसानों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़ेगा। हिमाचल सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। जहाँ गेहूं व धान की खरीद शुरू की गई वहीं आने वाले समय में जल्दी ही परवाणु में प्रदेश की पहली फूलों की मंडी मार्किटिंग बोर्ड द्वारा शुरू की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *