कांग्रेस में समझ का दिवालियापन, अगर वीरभद्र सिंह ज़िंदा होते तो कांग्रेस से ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान ना आते : टंडन

देश और प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व का दिवालियापन : टंडन

हिमाचल की जागरूक जनता विकास पर लगाऐं मोहर

 डबल स्क्वायर इंजन सरकार को और मज़बूत बनाओ

शिमला : आज देश मे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है, जल्द ही देश मे 100 करोड़ टीके लग जायेंगे। हिमाचल भी देश का पहला राज्य है जिसने प्रथम टीके की डोज़ अपने सभी पात्र लोगों को लगा दी है और दूसरी डोज़ लगाने में भी हिमाचल प्रथम राज्य बनेगा। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही।  उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में मज़बूत है और आने वाले चुनावों में जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं। 

कांग्रेस में समझ का दिवालियापन हो गया है, अगर वीरभद्र सिंह ज़िंदा होते तो कांग्रेस से दुर्भाग्यपूर्ण बयान ना आते। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जगरूक है और उन्होंने कांग्रेस एवं भाजपा के सभी कार्यों को देख और परखा है। इन उपचुनावों में जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाने जा रही है। भाजपा की इन उपचुनावों में जीत पक्की है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में नेतृत्व का दिवालियापन हो गया है। उन्होंने कहा कि चाहे आप केंद्र में देख लो या प्रदेश में कांग्रेस के पास किसी भी प्रकार का नेतृव नहीं है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को समझ नहीं आ रहा कि क्या रणनीति बनानी चाहिए। इसका प्रमाण कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए बचकाने बयानों से हो रहा है, कभी सैनिक तो कभी कारगिल युद्ध पर वह बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में डबल स्क्वायर सरकार चल रही है, देश में नरेंद्र मोदी सरकार, प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। इन चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को जीता कर जयराम एवं नरेंद्र मोदी सरकार के हाथ और मज़बूत करने हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने सालों में स्वास्थ्य सेवा का एक मजबूत ढांचा नहीं बना पाई, पर देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व मे और जयराम ठाकुर ने नेतृव में प्रदेश अव्वल आ रहा है। आज हिमाचल के पास अनेकों मेडिकल कॉलेज है और एम्स भी है।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सुशासन की सरकारें चल रही है, ऐसा सुशासन कांग्रेस अपने कार्यकाल में नहीं दे पाई।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *