प्रतिभा सिंह बोलीं : हर वर्ग की परेशानी दूर करने के लिए मजबूरी में ही लड़ रही हूं चुनाव

मण्डी: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा मण्डी लोकसभा उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी पर मजबूरी में चुनाव लड़ने के बयान पर सियासत में नया मोड़ ले लिया है। सीएम के गृह जिले में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने उस बयान पर पलटवार किया है। शुक्रवार को मीडिया को जारी किए एक बयान में प्रतिभा सिंह ने मजबूरी में चुनाव लड़ने की बात कबूल करते हुए कहा कि वे आज प्रदेश के हर वर्ग की परेशानी को दूर करने के लिए मजबूरी में चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पर आरोप लगाया कि आज प्रदेश में हर वर्ग दुखी है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट और बलात्कार जैसी घटनाओं में बढ़ौतरी हुई है जिसकी जिम्मेवार प्रदेश की भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज माताएं, बहनें और बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। साथ ही महिला उत्थान के वादे भी खोखले साबित हुए हैं। कोरोना काल में कई युवाओं का रोजगार खत्म हो गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को घरद्वार पर रोजगार मुहैया करवाने में नाकाम रही है। जिसके कारण आज युवाओं पर बेरोजगारी की मार पड़ी है और वे दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं। मैं मजबूर हूं, क्योंकि मैं महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और मंहगाई व बेरोजगारी के बढ़ते प्रकोप से झुलस रही जनता की पीढ़ा देख कर तटस्थ नहीं रह सकती। आप मेरे इस कर्तव्य को मजबूरी ही समझिए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में हिमाचल प्रदेश के जो हाल हुए हैं उसी मजबूरी में वे चुनाव में उतरी हैं ताकि जनता को राहत मिल सके।

शुक्रवार को लोकसभा उपचुनाव के चलते कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सराज के छतरी, करसोग विधानसभा के करसोग और पांगणा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ चेतराम, महेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *