रामपुर : निगुलसेरी के पास फिर गिरे पत्थर

रामपुर : शिमला-रिकांगपिओ एनएच पर निगुलसेरी के पास एक बार फिर आज पहाड़ से पत्थर बरसे हैं। ये पत्थर एचआरटीसी की रामपुर से ताबो जा रही बस के ऊपर गिरे, जिससे कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पत्थर गिरने से बस का आगे वाला शीशा भी टूट गया है। वहीं, चालक ने साहस का परिचय देते हुए बस को आगे की ओर निकाल दिया। हादसे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में उस समय करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को इसी बस से उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

निगुलसेरी में पिछले काफी समय से पहाड़ दरक रहे हैं और यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन की ओर से इस मार्ग से चलते समय ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *