…राहुल गांधी भी पहुंच सकते हैं शिमला
शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार की सुबह शिमला पहुंचीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पिछले दो दिन से शिमला में हैं। प्रियंका वाड्रा छराबड़ा स्थित अपनी निजी कोठी में छुट्टियां बिता रही हैं। राबर्ट वाड्रा भी प्रियंका के साथ शिमला घूमने पहुंचे हैं। सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए शिमला के पास छराबड़ा में प्रियंका गांधी के निजी आवास में ठहरेंगी। वहीं, राहुल गांधी के भी शिमला आने की जताई जा रही संभावना है। बताया जा रहा है कि तीन दिन छराबड़ा में रहने के बाद वे वीरवार को दिल्ली रवाना होंगी।