मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा
अधिकारियों को समय रहते कार्य पूरा करने के दिये निर्देश
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष पर विधान सभा में 17 को आयोजित होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र से संबंधित हो रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा सचिवालय पहुंचे। उन्होंने विधान सभा सचिवालय में विपिन सिंह परमार अध्यक्ष विधान सभा के साथ पूरे परिसर, आयोजन स्थल, सदन तथा पूर्व विधायकों के लिए दर्शक दीर्धा में बैठने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय रहते कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। जयराम ठाकुर ने परमार से पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तथा आयोजन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह तथा पुलिस प्रमुख (DGP) संजय कुंडू , जिलाधीश शिमला, आदित्य नेगी, विधान सभा सचिव, यशपाल शर्मा तथा एसपीबद्दी मोहित चावला तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।