केंद्र द्वारा जो दो बिल पारित हुए हैं वह आने वाले समय में  बदलेंगे भारतीय किसानों की दशा और दिशा : भाजपा प्रवक्ता

गुटों में विभाजित कांग्रेस, एकजुट भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती: रणधीर शर्मा

  • मज़बूत संगठन के बल पर 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर प्रदेश में भाजपा मजबूत सरकार बनाएगी

शिमला : सरकार की उपलब्धियों से बौखला कर कांग्रेस पार्टी के नेता सरकार पर तथ्यहीन और निराधार आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, अनेक गुटों में विभाजित कांग्रेस, एकजुट भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की अनेकों उपलब्धियों के दम पर और बूथ स्तर तक मज़बूत संगठन के बल पर भाजपा 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएगी।

रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता जो बयानबाज़ी कर रहे हैं वो पूरी तरह से आधारहीन और तथ्यहीन है। हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में पिछले 4 साल में सराहनीय विकासात्मक कार्य किए हैं और अनेकों उपलब्धियां दर्ज की है।
वर्तमान भाजपा सरकार ने जहां हिमाचल की जनता के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में शर्तों का परिवर्तन कर 400000 बज़ुर्गों, माता एवं विकलांगों को लाभ पहुंचाया, वहीं गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 325000 गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए।
शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर प्रबंधन कर आम जन मानस को इस वैश्विक महामारी से बचाने का काम किया है। कोरोना से पूर्व हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 1 ऑक्सीजन प्लांट था , आज हमारे पास 28 ऑक्सीजन प्लांट हैं, जिसका पूरा श्रेय जयराम सरकार को जाता है।
हिमाचल में पहले 800 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर थे जबकि वर्तमान में हिमाचल के पास 4800 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर है यह सरकार की जबरदस्त उपलब्धि है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त वैक्सीन देश उपलब्ध करवाकर एक आयाम स्थापित किया है वहीं हिमाचल ने सबसे पहले सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगाकर देश में प्रथम आने का रिकॉर्ड स्थापित किया है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्वला, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, जन-धन, मुद्रा एवं अनेक योजनाओं का सफल कार्यान्वयन कर लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है वहीं सड़कों पुलों का निर्माण , पीने के प्रोजेक्ट एवं मूलभूत सुविधा हमारी जयराम सरकार जनता को प्रदान करने में अग्रिम रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *