नए जिले बनाने का सरकार का नहीं कोई विचार : मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेब के गिरते दामों के बीच कहा कि बागवानों को राहत देने के लिए सरकार रास्ता तलाश रही है। बागवानों को लाभ देने के लिए सरकार सीए स्टोर के निर्माण पर भी बल दे रही है। ठियोग की पराला मंडी में सीए स्टोर का शिलान्यास किया गया है। यह अगले सीजन तक बनकर तैयार हो जाएगा और बागवानों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सेब मंडियों में आई गिरावट को लेकर चिंता जताई और कहा कि सेब के अच्छे माल की मार्केट अभी भी कायम है।

ओलावृष्टि और मौसम की मार के चलते सेब की फसल क्वालिटी के कारण दामों में गिरावट आई है, जो कांग्रेस कार्यकाल में आ चुकी है। रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि नए जिले बनाने को लेकर कहां मांग चल रही है। उन्होंने साफ किया कि सरकार का कोई भी ऐसा विचार नहीं है। कोई इस बारे में नहीं बता सकता और न ही अभी ऐसा दौर आया है। जब दौर आएगा तो इसके बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं। प्रदेश में कोई भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां 100 से 200 करोड़ के विकास कार्यों को अमली जामा नहीं पहनाया गया। उन्होंने कहा कि रामपुर में 81 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए हैं। 21 विकासात्मक योजनाएं  एक दिन, एक साथ, एक स्थान पर समर्पित हुई हैं।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *