टीकाकरण को प्राथमिकता देकर समय सीमा तय करें सरकार : रोहित ठाकुर

सेब उद्योग को बचाने के लिए केंद्र से मामला उठाएं सरकार: रोहित ठाकुर

शिमला: बाग़वानों को राम भरोसे छोड़ कर सरकार का सारा ध्यान उप-चुनाव पर ही केंद्रित हैं। यह बात पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस में ज़ारी एक ब्यान में कहीं।

 जम्मू-कश्मीर की तर्ज़ पर हिमाचल में नेफेड़ करें सेब विपणन, केंद्र से मामला उठाएं प्रदेश सरकार

रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब उद्योग पर आएं संकट से उभरने के लिए जम्मू-कश्मीर की तर्ज़ पर हिमाचल में भी नेफेड़ के माध्यम से सेब विपणन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2019 से NAFED (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के बाग़वानों का सेब ख़रीद रही हैं जिससे बाग़वानों को लाभ मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि नेफेड़ ए ग्रेड सेब 60 रुपए, बी ग्रेड 44 रुपए और सी ग्रेड 24 रुपए प्रति किलों ख़रीद रहा हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब उद्योग पर आएं संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार हिमाचल के बाग़वानों का सेब NAFED के माध्यम से विपणन करने बारें मामला केंद्र सरकार से उठाएं।

केंद्र सरकार विदेशी सेब आयात पर रोक लगाएं

भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी का दर्ज़ा दिलाने व सेब पर आयात शुल्क तीन गुना बढ़ाने की बात की थी। सेब को विशेष उत्पाद की श्रेणी में शामिल करना तो दूर की बात हैं इसके विपरीत सेब पर जो आयात शुल्क 50% प्रतिशत हुआ करता था मोदी सरकार ने उसे घटाकर 15% प्रतिशत कर दिया हैं जिसके चलते अब विदेशों से सस्ते दामों में सेब आयात होगा और प्रदेश के बागवानों को भारी आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सितम्बर माह में ईरान से सेब आयात होना हैं। रोहित ठाकुर ने प्रदेश के सेब उद्योग को बचाने के लिए ईरान सहित अन्य देशों से सेब के आयात पर तुरन्त रोक लगाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा हैं कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेब उद्योग को प्राथमिकता देते हुए ईरान, मध्य एशिया देशों सहित अन्य देशों से सेब आयात पर रोक लगाने का मामला केंद्र सरकार से उठाएं।

 MIS के तहत ख़रीदे गए सेब को नष्ट करें सरकार

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार MIS के तहत बागवानों से 9.50 रुपए में सेब ख़रीद रही हैं जबकि परमाणू विक्रय केंद्र में इसे मात्र 1 रुपए की दर से बेचा जा रहा हैं जिससे मंडियों में सेब के दाम लगातर गिरते जा रहें हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि यदि इसी तरह MIS के सेब का विक्रय होता रहा तो बाज़ार में सेब के दाम बढ़ने की सभी संभावनाएं ख़त्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि जम्मू-कश्मीर का सेब मंडियों में दस्तक दें सरकार एमआईएम के तहत ख़रीदे जाने वाले सेब को नष्ट करने बारें आवश्यक क़दम उठाएं।

MIS के तहत समर्थन मूल्य में हो वृद्धि

उन्होंने कहा कि सेब के दामों में हुई एकाएक गिरावट से बाग़वान को सेब पर लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा हैं जिससे सेब की खेती घाटे का सौदा साबित होती जा रहीं हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए सरकार को MIS के तहत सेब के समर्थन मूल्य 9.50 रुपये को बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।

 अदानी द्वारा ज़ारी सेब के दामों पर तुरन्त हस्तक्षेप करें सरकार

रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब की उत्पादन लागत बढ़ती जा रही हैं। फफूंदनाशक-कीटनाशक दवाइयां महंगी , सेब पैकिंग सामग्री के मूल्यों में 25-30% की वृद्धि, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के चलते भाड़े में भी अतिरिक्त वृद्वि हुई हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत में अप्रत्याशित वृद्वि हुई हैं और इसके बावजूद भी अदानी ग्रुप इस वर्ष 10 साल पहले निर्धारित किए गए दामों पर बाग़वानों से सेब ख़रीद रहा हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हस्तक्षेप कर उच्चाधिकारियों और अदानी प्रबंधन की उच्च स्तरीय बैठक करवाएं जिसमें बागवानों के हित में फ़ैसला लिया जा सकें।

 सरकारी क्षेत्र में सीए स्टोर का निर्माण किया जाएं

रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब भंडारण की उपयोगिता को समझते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार ने एपीड़ा (APEDA) के तहत सरकारी नियंत्रण में प्रदेश के सेब बहुलीय क्षेत्रों में 7 सीए स्टोर स्वीकृत करवाएं थे जिसमें से तीन सीए स्टोर जुब्बल-नावर-कोटखाई के खड़ापत्थर, बाघी और अणु में स्थापित होने थे। सभी औपचारिकताएं व एमओयू होने के बावजूद भी द्वेषपूर्ण राजनीति के चलते भाजपा नेताओं ने जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले सीए स्टोर रदद् करवा दिए। रोहित ठाकुर ने कहा कि मौजूदा कटु अनुभव को देखते हुए सरकार सेब बहुलीय7 क्षेत्रों में सरकारी नियंत्रण के सीए स्टोर बनाने के लिए पहल करें। रोहित ठाकुर ने अंत में कहा कि भाजपा सरकार का बाग़वानों की ज्वलन्त समस्याओं के प्रति यही उदासीन रवैया रहा तो कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से शीघ्र आंदोलन करेंगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *