प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

  • स्थानीय मंत्री ने कोई भी नया काम मनाली में शुरू नहीं किया, सिर्फ पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों के फीते काटने में मशगूल : हरी चन्द शर्मा

मनाली: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आगामी लोकसभा उपचुनावों को लेकर मनाली में बैठक की। इस अवसर पर कांग्रेस के सैंकडों कार्यकर्ताओं की मनाली माल रोड में भीड उमड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के मनाली पहुंचने पर मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अगुवाई में फूल माला के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर द्वारा कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता की बात को ध्यान से सुना। मनाली विधानसभा कांग्रेस के सभी प्रदेश, जिला, ब्लाक के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की एकजुटता के साथ आगामी होने वाले लोकसभा उप चुनावों में हिस्सा लिया जायेगा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को विजय दिलाई जाएगी। हरी चन्द शर्मा ने बीजेपी सरकार को जनविरोधी नीतियों के खिलाफ घेरा हरी चंद शर्मा ने कहा की स्थानीय मंत्री ने कोई भी नया काम मनाली में शुरू नहीं किया सिर्फ पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों के फीते काटने में मशगूल हैं। शर्मा ने कहा की आने बाले समय में प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मनाली विधानसभा कांग्रेस विशाल विरोध प्रदर्शन भी आयोजित करेगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस अवसर पर कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुट होने के लिए कहा उन्होंने कहा कांग्रेसी एकजुटता से आने वाला मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव और 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से वर्तमान सरकार सत्ता में बैठी है तब से वह कोई भी नया विकास का कार्य नहीं कर पाई है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गिन कर चार काम भी नहीं बता सकती जो उन्होंने इन वर्षों में किए हो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की भाजपा सरकार सच्चे और अच्छे प्रशासनिक अधिकारियों को सिर्फ प्रताड़ित कर रही है। सरकार जहां-जहां उप चुनाव हो रहे हैं वहां पर चुनावी घोषणाएं कर रही है परंतु यह स्पष्ट दिख रहा है कि जो बड़ी-बड़ी योजनाओं की घोषणाएं हो रही है वह इस सरकार से धरातल पर नहीं उतर पाएंगी। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में चारों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी और भाजपा को इन चुनावों में पूरी तरह से शिकस्त दी जाएगी।

इस अवसर पर कुल्लू जिला कांग्रेस प्रभारी विनोद सुल्तानपुरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, कुल्लू जिला जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, प्रदेश सचिव राजीव किमटा, प्रदेश सचिव देवेंद्र नेगी, प्रदेश सचिव भुवनेश्वर गॉड, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य नवीन तंवर, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा एवं जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, जिला परिषद सदस्या दीपिका भारती, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोरमा बौद्ध, मनाली विधानसभा कांग्रेस संगठन महासचिव जोगिंदर ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला कुल्लू उपाध्यक्ष रोहित महाजन, मनाली युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष देशराज, जिला कुल्लू उपाध्यक्ष अनुराग प्रार्थी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रसेन ठाकुर,शहरी कांग्रेस अध्यक्ष तारू नेगी, शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानो, ब्रिगेडियर टेकचंद, मनाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव, निहाल ठाकुर ब्लाक महासचिव रोशन लाल शर्मा, ब्लाक सचिव दिनेश ठाकुर , प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नन्द लाल ठाकुर व रोहित वत्स सदस्य प्रदेश सोशल मीडिया,जिला कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया सह संयोजक राजीव जासपा, मनाली ब्लॉक सोशल मीडिया संयोजक धरमू वाष्टा, सेवादल प्रशिक्षक डीणू राही, मनाली महिला कांग्रेस अध्यक्षा आलमी, मनाली विधानसभा कांग्रेस सोशल मीडिया सह संयोजक सुशील ठाकुर, चंद्रसेन ठाकुर, भगत राम, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष पुणे राम, अनुसूचित जनजाति विभाग अध्यक्ष प्रेम लाल, मनाली सेवादल अध्यक्ष योगराज ठाकुर, प्रदेश इंटक मीडिया प्रभारी डी आर जोशी, इंटक मनाली अध्यक्ष दुर्गादत्त, खेख राम बीडीसी सदस्य, महिला कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुष्पा कटोच, परस राम नेगी, रेवत राम, युम नेगी, गोकुल, रणवीर सिंह, दीपक, राजेन्द्र नेगी, सन्तोष, उपस्थित रहे । यह जानकारी प्रेस को जारी बयान में संगठन महासचिव जोगेंद्र ठाकुर ने दी ।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *