डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में रसोई का बजट पहुँच से बाहर : ज़ैनब चन्देल

  • महँगाई से प्रदेश त्रस्त, महिलाएं भाजपा को मुंहतोड़ जवाब : ज़ैनब चन्देल

  • रोहित ठाकुर बोले: कांग्रेस पार्टी ने महिला शक्ति को शिक्षित करने, पैतृक संपत्ति में अधिकार देने और सामाजिक सुरक्षा देने में निभाई हैं मुख्य  भूमिका 

शिमला: ब्लॉक महिला कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई द्वारा जुब्बल के होटल पैलेस व्यू में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से ज़ैनब चन्देल, अध्यक्षा, महिला कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश, रोहित ठाकुर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव, जिला शिमला महिला कांग्रेस अध्यक्षा बनीता वर्मा, पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई की अध्यक्षा रेखा चौहान, नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्षा अंजलि चौहान, प्रभारी जुब्बल नावर कोटखाई महिला कांग्रेस सुनीता राजटा, प्रभा वर्मा, शशि ठाकुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई की अध्यक्षा सुश्री अनिता चौहान, कमलेश चौहान, और सरोज कृप्टा आदि भी मौजूद रही।

महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज़ैनब चन्देल ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में रसोई का बजट पहुँच से बाहर हो गया हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खाद्य तेल के दाम 60-70 रुपए हुआ करते थे जो अब 200 रूपये रुपए हो गया हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उचित मूल्यों की दुकानों में आम आदमी ऊंची दरों पर राशन लेने को मजबूर हो गया हैं। कांग्रेस सरकार के समय में गैस का सिलेंडर 350 रुपए हुआ करता था वही सिलेण्डर आज 950 रुपए में ख़रीदना पड़ रहा हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही अधिकार मिलें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिला शक्ति को शिक्षित करने, पैतृक संपत्ति में अधिकार देने और सामाजिक सुरक्षा देने में मुख्य भूमिका निभाई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और समाज में बदशिलाव ला सकें इसके लिए पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस सरकार ने 73वें व 74वे संविधान संशोधन के ज़रिए महिलाओं को एक तिहाई (33%) आरक्षण व्यवस्था की शुरुआत की जो कि वर्तमान में बढ़कर 50% हो गया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बेरोजगारी दर पिछले 45 साल में सर्वाधिक हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *